SSP के नंबर पर PRO को धमकी, खुद को अधिवक्ता बताने वाले पर आरोप #ऑडियो #वायरल #breaking
मेरठ। खुद को अधिवक्ता बताने वाले एक व्यक्ति पर एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय के मोबाइल नंबर पर कॉल कर पीआरओ रमाकांत पचौरी को कथित रूप से धमकी देने का आरोप लगा है। बातचीत के दौरान उसने कहा, "मैं PRO साहब, ये कह रहा था जैसे कप्तान साहब उस गाड़ी में चढ़े थे। एक बार मेरी अकेले में करवा दीजिए इनसे, गाड़ी में। फिर देखते हैं कौन निकलता है।"
मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Parliament Street, New Delhi | Jul 9, 2026