कुंडा: महेशगंज के ऐमापुर बिन्धन से गायब युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया
महेशगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए ऐमापुर बिन्धन से लापता युवक को 24 घंटे के भीतर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे सकुशल बरामद कर लिया है। पिता की शिकायत पर दर्ज गुमशुदगी के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से युवक को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से परिजनों में खुशी का माहौल है।