हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टाउन स्थित एक मकान पर दबिश देकर मकान से 30 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। मौके से मकान में मौजूद तीन जने फरार होने में कामयाब हो गए। तीनों के खिलाफ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।