Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

बंडा: ग्राम गूगरा में पेड़ों में लगी आग, ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से बुझाई

Banda, Sagar | Apr 12, 2026
ग्राम गूग़रा में अज्ञात कारण से पेड़ो के झुंड में आग लग गई। जिसे ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। ग्राम गूग़रा में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारण के चलते पेड़ो में आग लग गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच ने मौके पर पानी से भरा टैंकर भेजा और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

MORE NEWS

बांदा में मशहूर कपड़ा व्यापारी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

बांदा। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के पास स्थित मशहूर कपड़ा व्यापारी कल्पना गारमेंट्स में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आग की चपेट में आने से दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का सही आंकलन किया जाना अभी बाकी है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम समय से मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और राहत कार्य में सहयोग किया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और हुए नुकसान का आधिकारिक आंकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
#BandaNews #KalpanaGarments #FireIncident #BandaFireBrigade #BreakingNews

बांदा में मशहूर कपड़ा व्यापारी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका बांदा। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के पास स्थित मशहूर कपड़ा व्यापारी कल्पना गारमेंट्स में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का सही आंकलन किया जाना अभी बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम समय से मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और राहत कार्य में सहयोग किया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और हुए नुकसान का आधिकारिक आंकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। #BandaNews #KalpanaGarments #FireIncident #BandaFireBrigade #BreakingNews

Banda, Banda | Jul 28, 2026

भाजपा सरकार की नाकामियों पर सपा प्रदेश सचिव ने साधा निशाना, 2027 में जनहितकारी योजनाएं लागू करने का दावा
बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजलीखेड़ा, बांदा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप झांसी से अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठाए और सरकार की नीतियों की आलोचना की।
महेश कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने पेपर लीक के मामलों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सरकार ने “गिनीज बुक में रिकॉर्ड” बनाने जैसा काम किया है।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में न तो पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं और न ही डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनमें से कई योजनाओं को बंद करने का काम किया।
महेश कश्यप ने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आम जनता के लिए कई नई जनहितकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रत्येक महिला को ₹40,000 वार्षिक सम्मान निधि तथा बच्चियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा देने सहित अन्य योजनाओं का लाभ आमजन को उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं और आम जनता को भाजपा के कथित दलालों से सावधान रहने की नसीहत भी दी।
प्रेस वार्ता एवं कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, विजय करण, शमीम बांदवी, रामलाल प्रजापति, दिलीप पटवा, राजन चंदेल, नासिर खान, आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास, अजय निषाद, सर्वेश पाल, अंकित पाल, के.के. यादव, नीरज पाल, रहीस खान, बउआ परिहार, जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव, मनी कश्यप, अनुपम लोहवंशी, अवध बिहारी यादव सहित करीब आधा सैकड़ा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने दी।

भाजपा सरकार की नाकामियों पर सपा प्रदेश सचिव ने साधा निशाना, 2027 में जनहितकारी योजनाएं लागू करने का दावा बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजलीखेड़ा, बांदा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप झांसी से अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठाए और सरकार की नीतियों की आलोचना की। महेश कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने पेपर लीक के मामलों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सरकार ने “गिनीज बुक में रिकॉर्ड” बनाने जैसा काम किया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में न तो पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं और न ही डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनमें से कई योजनाओं को बंद करने का काम किया। महेश कश्यप ने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आम जनता के लिए कई नई जनहितकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रत्येक महिला को ₹40,000 वार्षिक सम्मान निधि तथा बच्चियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा देने सहित अन्य योजनाओं का लाभ आमजन को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं और आम जनता को भाजपा के कथित दलालों से सावधान रहने की नसीहत भी दी। प्रेस वार्ता एवं कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, विजय करण, शमीम बांदवी, रामलाल प्रजापति, दिलीप पटवा, राजन चंदेल, नासिर खान, आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास, अजय निषाद, सर्वेश पाल, अंकित पाल, के.के. यादव, नीरज पाल, रहीस खान, बउआ परिहार, जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव, मनी कश्यप, अनुपम लोहवंशी, अवध बिहारी यादव सहित करीब आधा सैकड़ा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने दी।

Banda, Banda | Jul 28, 2026

बाँदा... मेडिकल कालेज में बाहर से दवा लिखने का बड़ा रैकेट आया सामने, मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल बने कठपुतली, कौन चला रहा बाँदा का मेडिकल कालेज। गरीब जनता को कब मिलेगा फ्री व सस्ता इलाज। 
Part - 4

#banda #bandanews #UPGovernment #bandaroundup #ranidurgavatimedicalcollage #UPMEducationAndTraining #BrajeshPathak 

Banda Roundup Brajesh Pathak Ramkesh Nishad Keshav Prasad Maurya BANDA News Banda Ki Chugli Banda - बाँदा DM Banda

बाँदा... मेडिकल कालेज में बाहर से दवा लिखने का बड़ा रैकेट आया सामने, मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल बने कठपुतली, कौन चला रहा बाँदा का मेडिकल कालेज। गरीब जनता को कब मिलेगा फ्री व सस्ता इलाज। Part - 4 #banda #bandanews #UPGovernment #bandaroundup #ranidurgavatimedicalcollage #UPMEducationAndTraining #BrajeshPathak Banda Roundup Brajesh Pathak Ramkesh Nishad Keshav Prasad Maurya BANDA News Banda Ki Chugli Banda - बाँदा DM Banda

Banda, Banda | Jul 28, 2026

महेश कश्यप प्रदेश महासचिव पूर्व जिला अध्यक्ष झांसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

महेश कश्यप प्रदेश महासचिव पूर्व जिला अध्यक्ष झांसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Banda, Banda | Jul 28, 2026

भारत के करोड़ों क्रिएटर्स विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भर, अपना वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कब?
नई दिल्ली। भारत दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट और डिजिटल कंटेंट बाजारों में शामिल है। लाखों भारतीय क्रिएटर्स प्रतिदिन YouTube, Facebook और Instagram जैसे विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो, फोटो और अन्य सामग्री साझा करते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्लेटफॉर्म पर सक्रिय अधिकांश छोटे और मध्यम स्तर के क्रिएटर्स को नियमित और स्थायी आय नहीं मिल पाती।
हालिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में डिजिटल क्रिएटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इनमें बड़ी संख्या छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवाओं की है। इसके बावजूद केवल सीमित संख्या में ही क्रिएटर्स कंटेंट निर्माण को पूर्णकालिक रोजगार के रूप में अपनाने में सफल हो पाते हैं, जबकि अधिकांश क्रिएटर्स बेहतर कमाई और अवसरों की तलाश में संघर्ष करते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित करने के प्रयास हुए हैं, लेकिन वैश्विक प्रतिस्पर्धा, भारी निवेश, तकनीकी अवसंरचना और पहले से स्थापित अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के विशाल उपयोगकर्ता आधार के कारण उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि भारत भविष्य में एक मजबूत और वैश्विक स्तर का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित करता है, तो इससे स्थानीय नवाचार, रोजगार, डेटा प्रबंधन और भारतीय क्रिएटर्स के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए दीर्घकालिक निवेश, उन्नत तकनीक और उपयोगकर्ताओं का विश्वास जीतना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
इसी के साथ यह प्रश्न भी उठ रहा है कि क्या भारत के डिजिटल भविष्य और क्रिएटर इकोनॉमी को लेकर व्यापक स्तर पर बहस होनी चाहिए? क्या देश को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विकास पर अधिक ध्यान देना चाहिए, या वैश्विक प्लेटफॉर्म ही आगे का रास्ता हैं?
आपकी इस विषय पर क्या राय है? क्या भारत को अपना मजबूत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित करना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। धन्यवाद।
UP 90 Creator 
#DigitalIndia #CreatorEconomy #IndianCreators #SocialMedia #Technology

भारत के करोड़ों क्रिएटर्स विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भर, अपना वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कब? नई दिल्ली। भारत दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट और डिजिटल कंटेंट बाजारों में शामिल है। लाखों भारतीय क्रिएटर्स प्रतिदिन YouTube, Facebook और Instagram जैसे विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो, फोटो और अन्य सामग्री साझा करते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्लेटफॉर्म पर सक्रिय अधिकांश छोटे और मध्यम स्तर के क्रिएटर्स को नियमित और स्थायी आय नहीं मिल पाती। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में डिजिटल क्रिएटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इनमें बड़ी संख्या छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवाओं की है। इसके बावजूद केवल सीमित संख्या में ही क्रिएटर्स कंटेंट निर्माण को पूर्णकालिक रोजगार के रूप में अपनाने में सफल हो पाते हैं, जबकि अधिकांश क्रिएटर्स बेहतर कमाई और अवसरों की तलाश में संघर्ष करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित करने के प्रयास हुए हैं, लेकिन वैश्विक प्रतिस्पर्धा, भारी निवेश, तकनीकी अवसंरचना और पहले से स्थापित अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के विशाल उपयोगकर्ता आधार के कारण उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि भारत भविष्य में एक मजबूत और वैश्विक स्तर का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित करता है, तो इससे स्थानीय नवाचार, रोजगार, डेटा प्रबंधन और भारतीय क्रिएटर्स के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए दीर्घकालिक निवेश, उन्नत तकनीक और उपयोगकर्ताओं का विश्वास जीतना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसी के साथ यह प्रश्न भी उठ रहा है कि क्या भारत के डिजिटल भविष्य और क्रिएटर इकोनॉमी को लेकर व्यापक स्तर पर बहस होनी चाहिए? क्या देश को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विकास पर अधिक ध्यान देना चाहिए, या वैश्विक प्लेटफॉर्म ही आगे का रास्ता हैं? आपकी इस विषय पर क्या राय है? क्या भारत को अपना मजबूत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित करना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। धन्यवाद। UP 90 Creator #DigitalIndia #CreatorEconomy #IndianCreators #SocialMedia #Technology

Banda, Banda | Jul 27, 2026

बंडा: ग्राम गूगरा में पेड़ों में लगी आग, ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से बुझाई - Banda News