झालरापाटन: झालरापाटन में पिस्टलनुमा खिलौने के साथ रील पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर रुतबा दिखाने के लिए किया था वायरल
सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा खिलौने के साथ एक रील पोस्ट करने वाले युवक सौम्या सोनी पुत्र प्रदीप कुमार सोनी निवासी पिपली बाजार झालरापाटन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने यह रील आमजन में भय पैदा करने और अपना रुतबा दिखाने के इरादे से वायरल की थी। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले में जानकारी दी।