#मोहब्बत का जाल, होटल में मुलाकात और फिर ब्लैकमेलिंग; शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिछाया जाल, रकम लेते महिला को होटल से पकड़ा,मध्य प्रदेश के जबलपुर में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने बुलाती थी। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती थी। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोपाल बाग स्थित ‘कदम ट्री’ होटल में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक महिला को कथित रूप से पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
#Jabalpur #MadhyaPradesh #MPPolice #Blackmailing #CrimeNews
Koil, Aligarh | Sep 22, 2026