हुज़ूर: जेपी एसोसिएट द्वारा संचालित जय ज्योति स्कूल व सेवा संस्थान द्वारा फीस के नाम पर लूट
रीवा जिले के नौबस्ता क्षेत्र में जयप्रकाश एसोसिएट के द्वारा संचालित कराए जा रहे विद्यालयों में जय ज्योति स्कूल जेपी नगर में स्कूल प्रबंधन के द्वारा विद्यालय सत्र शुरू होने के दो माह बाद विद्यालय में लगने वाली फीस में बढ़ोतरी कर दी गई। इसी तरह जय प्रकाश सेवा संस्थान के द्वारा संचालित सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में में भी बढ़ोतरी की गई है ।