सगड़ी: कंधरापुर थाना की पुलिस टीम ने अवैध असलहा लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sagri, Azamgarh | Jun 10, 2026 आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह व मय हमराह फोर्स ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराकर रील बनाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी तथाकथित 9959 गैंग के सदस्य गोलू यादव पुत्र दयाराम यादव को गिरफ्तार किया । जबकि उसका साथी रामनगीना उर्फ नग्गू अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया ।