हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवक परिषद की बैठक हुई, निहाल सिंह को शामिल किया गया
राष्ट्रीय युवक परिषद की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर परिषद का विस्तार करते हुए परामर्श समिति का गठन किया गया। इसमें निहाल सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने उम्मीद जताई कि निहाल सिंह के परिषद से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी।