बेगूसराय: हड़ताली चौक पर कार्यपालक सहायकों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
हड़ताली चौक पर 11 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान वरीय पदाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए कार्यपालक सहायक संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमलोगों को सम्मान काम का समान वेतन मिलना चाहिए. सरकार हमलोगों को राज्यकर्मी दर्जा दे.