पन्ना: पन्ना पुलिस ने ग्वालियर से पन्ना पहुंचे दृष्टिबाधित B.Ed छात्रों की मदद की
Panna, Panna | Jul 31, 2026 पन्ना पुलिस ने संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश की है। ग्वालियर से B.Ed परीक्षा देने पन्ना पहुंचे दृष्टिबाधित छात्रों के लिए पुलिस ने रहने, खाने और आवागमन का नि:शुल्क प्रबंध किया। छात्रों ने पन्ना पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि इस सहयोग से वे एकाग्रता से परीक्षा दे सके। पन्ना पुलिस की इस मानवीय पहल की हर ओर सराहना हो रही है।