मूंडवा: कुचेरा कस्बे के गाजू मार्ग पर सड़क हादसा, एंबुलेंस और कार की भिड़ंत में एक दर्जन लोग हुए घायल
Mundwa, Nagaur | Oct 28, 2024 कुचेरा कस्बे के गाजू मार्ग पर रविवार देर रात एंबुलेंस व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।