चूरू: रेसा पी का बागला स्कूल में जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित, राम कुमार खीचड बने जिला अध्यक्ष
Churu, Churu | Oct 25, 2024 जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र गंडास ने स्वागत भाषण में संगठन की उपलब्धियो और भावी चुनौतियों के बारे में चर्चा की। चुनाव अधिकारी खालिद तुगलक ने सर्वसम्मति से राम कुमार खीचड को जिला अध्यक्ष, हरिप्रसाद टाक जिला मंत्री, राजेंद्र गहलोत के कोषाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। मुख्य अतिथि प्रमोद मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन का महत्व समझाया।