चूरू: शहर की चन्द्र एकेडमी स्कूल के टीचर पर 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, महिला थाने में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Oct 25, 2024 चूरू शहर के राजकीय नेत्र अस्पताल के पास संचालित चंद्र एकेडमी स्कूल के टीचर के खिलाफ महिला थाना में 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला थाना पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो की धाराओं में टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।