चूरू: पंखा सर्किल के पास स्वामी मावा व रसगुल्ला भंडार से 205 किलो नकली मावे की कलाकंद मिठाई करवाई गई नष्ट
Churu, Churu | Oct 25, 2024 चूरू की खाद्य सुरक्षा टीम ने पंखा सर्किल के पास स्वामी मावा और रसगुल्ला भंडार पर कार्यवाही करते हुए मावे से बनी 205 किलो कलाकंद मिठाई नष्ट करवाई है। इस मिठाई के सैंपल लेकर जयपुर प्रयोगशाला को भी भिजवाए हैं।