कांके: झारखंड में मानसून सक्रिय, मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2026 झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे राज्य के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।