पूरनपुर: शेरपुर कला में नकाबपोश बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर की गई लूट का मामला निकला फर्जी, पुलिस ने लगाई एफआर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला ईदगाह के पास के रहने वाले अरशद कुरैशी पुत्र कय्यूम कुरैशी ने 3 जून को घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों पर बंधक बनाकर लूट करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही थी।कोतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट का मामला फर्जी था जिसमें एफ आर लगा दी गई हैं।