पूरनपुर: तहसील परिसर में सुधार की जगह महिला डेस्क बना दिया पूछताछ केंद्र, कर्मचारी फिर भी नहीं तैनात, बना चर्चा का विषय
पूरनपुर तहसील परिसर में तत्कालीन एसडीएम शशि भूषण राय ने तहसील में पूछताछ केंद्र बनवाया था। जिससे फरियादियों को जानकारी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ता था। इसको लेकर एक महिला कर्मचारी भी पूछताछ केंद्र में तैनात की गई थी। तत्कालीन एसडीएम के ट्रांसफर के बाद पूछताछ केंद्र को महिला हेल्प डेस्क बना दिया अब फिर पूछताछ केंद्र बना दिया लेकिन सुधार नहीं हो सका।