हनुमान नगर नई बस्ती में घरेलू विवाद के चलते पिता प्रेमचंद गुप्ता ने जलती लकड़ी से पत्नी संतोषी गुप्ता बेटे दीपक गुप्ता और बहू सैनी गुप्ता को दाग दिया, जिससे तीनों लोग जल गए । शनिवार की सुबह 11 बजे तीनो घायल कोलगवां थाने पहुंचे और पिता प्रेमचंद गुप्ता के खिलाफ शिकायत कर दी है । प्रेमचंद गुप्ता भी थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कर रहे हैं ।