घोड़ाडोंगरी: बैतूल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सारणी नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे सहित भाजपा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।