सतना रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर ऑटो चालक रामलोचन गौतम नया बसस्टैंड आया । सवारी तो उतर गई लेकिन ऑटो में बैग छूट गया । काफी पता तलाश करने के बाद जब बैग मालिक नहीं मिला तो ऑटो चालक ने कोलगवां थाना में शनिवार दोपहर 1230 बजे बैग जमा करा दिया ताकि असली मालिक तक पहुंचाया जा सके । ऑटो चालक की ईमानदारी की चारों तरफ बुरी बुरी प्रशंसा हो रही है ।