शिवपुरी नगर: कठमई में पानी का पूरा इंतजाम फिर भी महिलाएं डेढ़ किमी दूर से पानी लाने को मजबूर, अजब संकट!
शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के कठमई इलाके में कई परिवार थीम रोड किनारे स्थित एकमात्र बोरवेल पर निर्भर हैं। नल जल योजना और पानी की टंकी होने के बावजूद रहवासियों को पानी नहीं मिल रहा है और आज भी जल संकट का सामना कर रहे हैं। जब यह बोरवेल खराब हो जाता है, तो लोगों को लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है