माखन नगर: मंगले बाजार: गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर अज्ञात आरोपी ने व्यापारी से ₹1.28 लाख ठगे, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 29, 2026
बुधवार को पुलिस की जानकारी के मुताबिक फरियादी संजीव खंडेलवाल पिता रमेश चंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर 1.28 लाख रुपए की ठगी हुई है। 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। ठग ने उन्हें एक लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और दो बैंक खातों से रकम निकाल ली।