रामपुर: भोट थाने के समीप ट्रक और घोड़ा ट्राला की टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दोनों वाहनों के उड़ गए परखच्चे
Rampur, Rampur | Aug 30, 2025 भोट थाने के समीप ट्रक और घोड़ा ट्राला की टक्कर हो गई, जिसमे ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है, घटना शनिवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। घटना को लेकर भोट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।