शाजापुर: इंदौर के बड़ोदिया गांव में खेत पर सो रहे दो युवकों पर हमला, सरपंच समेत तीन पर गोली चलाने और मारपीट का आरोप
शाजापुर जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र के इंदौर बड़ोदिया गांव मेंशनिवार अलग सुवह खेत पर सो रहे दो युवकों पर हमला हो गया। घायल रवि सिंह और लालसिंह ने गांव के सरपंच धरमसिंह सहित तीन लोगों पर पारिवारिक और चुनावी रंजिश में पैरों पर गोली चलाने और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।