महोबा: मंत्री मन्नू कोरी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया, 7 लाख पौधारोपण का लिया संकल्प
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर महोबा पहुंचे जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री एवं श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने सरस्वती शिशु शिक्षा निकेतन में पीपल का पौधा लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम 3.0" अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम गजल भारद्वाज, एसपी शशांक सिंह समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री ने बताया कि जिले में 7 लाख पौधे का लक्ष्य रखा।