राजगढ़: राजगढ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, गिरफ्तार किया हिस्ट्रीशीटर पासपोर्ट एजेंट, फर्जी पासपोर्ट बनाकर भेजता था दुबई
Rajgarh, Churu | May 20, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश और पासपोर्ट एजेंट ओमप्रकाश पारीक पुत्र मालाराम ब्राह्मण उम्र 65 साल निवासी रोहल रोलसाबसर पुलिस थाना सदर फतेहपुर जिला सीकर को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।