केशकाल: रावसवाही में हुए हादसे में केशकाल SDOP ने कहा, दोषियों पर होगी उचित कार्रवाई, करेंट लगने से तीन ग्रामीणों की हुई है मौत
केशकाल विधानसभा के बड़ेराजपुर के ग्राम रावसवाही में कब्बडी प्रतियोगिता के दौरान बीती रात करेंट के चपेट में आने से 3 युवाओ की मौत हुई थी वही 2 युवा गंभीर रूप से घायलो का ईलाज कांकेर अस्पताल में जारी है। वही SDOP केशकाल अरुण नेताम ने रविवार को जानकारी देते हुये बताया की प्रत्येक बिंदु पर जाँच की जा रही है, जाँच पश्चात लापरवाही बरतने वालो पर कार्यवाही की जाएगी।