रफीगंज के केराप पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बुधवार रात्रि 9:00 बजे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पूर्व युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष निखिल कुमार के द्वारा रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के सिंघी गांव निवासी विनय पासवान के पुत्र बाला पासवान के रूप में की गई है। घायल को बेहतर ईलाज के लिए रेफर किया गया।