बीरपुर: राज्य शिक्षा विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने वीरपुर में पीएम श्री विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय विशेष कार्य पदाधिकारी आरूप सिन्हा ने शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का भी गहन जायजा लिया तथा विद्यालय प्रबंधन से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।