रायसेन शहर में सोमवार रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कमलेश कुमार खरपुसे ने सड़कों का भ्रमण किया। उनका उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।भ्रमण के दौरान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर तिराहे से महामाया चौक तक पहुंचे। उन्होंने यहां थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल और यातायात प्रभारी लता मालवीय से मुलाकात की।