अम्बाला: सैकड़ों कारों में सवार होकर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए शंभु बॉर्डर पहुंचे समर्थक
Ambala, Ambala | Mar 7, 2024 शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पंजाब से सैकड़ो कारों में सवार होकर आम लोग किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में लोग शंभू बॉर्डर पर आज एक बार फिर से एकजुट होते हुए दिखाई दिए। इसी के चलते यह आंदोलन अब लंबा और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।