बिंदकी: छीछा मोड़ के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के छीछा मोड़ के समीप सोमवार को दिन में करीब 11:00 बजे ई रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध मुन्ना उम्र 65 वर्ष पुत्र कुबेर निवासी ग्राम दौलताबाद कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायल मुन्ना को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया