मोहनिया: कर्मा गांव के पास सड़क पर खड़े एक व्यक्ति से टकराई बाइक, बाइक सवार घायल होकर लाया गया अस्पताल
Mohania, Kaimur | Jul 20, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास सड़क पर खड़े एक व्यक्ति से बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार चालक घायल हो गए। उनको उपचार कराने के लिए स्थानिय ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल बाइक सवार कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के जन्नत कुमार बताये जा रहे हैं।