चंदवारा: चंदवारा में हिट एंड रन मुआवजा मामलों के निपटारे के लिए विशेष शिविर आयोजित
चंदवारा में हिट एंड रन मुआवजा मामलों के निष्पादन हेतु विशेष कैंप आयोजित चंदवारा, प्रतिनिधि। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कोडरमा जिला अंतर्गत हिट एंड रन से जुड़े लंबित मुआवजा भुगतान मामलों के शत-प्रतिशत निष्पादन को लेकर प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को अंचल कार्यालय चंदवारा में विशेष कैंप का आयोजन किया गया।