बलरामपुर: क्षेत्राधिकारी ललिया ने भ्रमण कर मस्जिदों एवं ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
7 जून शनिवार सुबह लगभग 8 बजे क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना ललिया क्षेत्रांतर्गत ईद उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को सकुशल संपन्न कराने हेतु मस्जिदों/ईदगाह का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मस्जिदों/ ईदगाह पर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।