कोंडागांव: कोण्डागांव में पेट्रोल संकट के कारण अधिकांश पेट्रोल पंप बंद, दिनेश पेट्रोल पंप बना सहारा, देर शाम तक वाहनों की लंबी कतार
कोण्डागांव शहर में आज सोमवार की दोपहर अचानक पेट्रोल की किल्लत से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पेट्रोल-डीजल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। ईंधन आपूर्ति कब तक सामान्य होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई। इस बीच शहर के दिनेश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल आपूर्ति बहाल होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या मे