मड़ियाहू: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 शिकायतें आईं, 8 का मौके पर किया गया निस्तारण
मड़ियाहूं तहसील परिसर के सभागार में शनिवार की सुबह 10 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने की। इस दौरान कुल 98 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, बिजली और आपूर्ति विभाग के अधिकारी