हुज़ूर: भोपाल के आरआरएल तिराहा पर एक युवक ने बागसेवनिया थाने के आरक्षक के पैर पर चढ़ाई कार,शराब पीने का मना करने पर की बदसलुकी
Huzur, Bhopal | Aug 25, 2024 भोपाल के आरआरएल तिराहा पर सड़क किनारे कार खड़ी कर युवक शराब पी रहा था। बागसेवनिया थाने के आरक्षक सुमन कुमार ने उसे घर जाने को कहा। इस पर आरोपी ने बहस शुरू कर दी। आरक्षक ने थाने चलने की बात की तो आरोपी ने उसके साथ झूमाझझटकी कर दी। आरक्षक ने भगाने का प्रयास किया तो आरोपी ने कार का एक पहिया आरक्षक के पांव पर चढ़ा दिया|पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है|