हुज़ूर: भोपाल के कोहेफिजा इलाके में 10वीं कक्षा के छात्र का उसी की क्लास में पढ़ने वाले साथी दोस्तों ने किया अपहरण
Huzur, Bhopal | Aug 25, 2024 भोपाल के कोहेफिजा इलाके में प्राइवेट स्कूल के बाहर से 10वीं कक्षा के छात्र का उसी की क्लास में पढ़ने वाले साथी ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। घटना थाने के ठीक सामने हुई। पीड़ित छात्र को सैफिया कॉलेज ग्राउंड में करीब एक घंटे तक पांच नाबालिग कार में बंधक बनाकर पीटते रहे। इसी बीच बच्चे के पिता को उसके दोस्तों ने कॉल पर सूचना दी।