हुज़ूर: भोपाल के चूनाभट्टी में रहने वाले डॉक्टर दंपति को खाने में नशीला पदार्थ देकर कैश व जेवरात की लूट
Huzur, Bhopal | Aug 25, 2024 भोपाल के चूनाभट्टी में रहने वाले डॉक्टर दंपति को खाने में नशीला पदार्थ देकर नौकर व नौकरानी ने केश व जेवरात सहित पांच लाख का माल ले भागे। दोनों पांच साल से फरियादी के घर काम कर रहे थे और बेहद भरोसेमंद थे। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महिला डॉक्टर के पिता बैंग्लुरु से भोपाल पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है।