एत्मादपुर: यमुना पर आनंदी भेंरो से डेरा बंजारा तक दीर्घ सेतु के लिए ₹147 करोड़ की स्वीकृति, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने दी जानकारी
Etmadpur, Agra | Mar 31, 2026 एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए आनंदी भेंरो से डेरा बंजारा (गिजौली) तक यमुना नदी पर प्रस्तावित दीर्घ सेतु के निर्माण हेतु 147 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित लागत स्वीकृत की गई है। एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।