बबेरू: बबेरू में लवरूद्र ललित कला फाउंडेशन के द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का तीसरा दिन, बच्चों ने सीखा योग, जूडो-कराटे
Baberu, Banda | Jun 3, 2026 बबेरू कस्बे मे लवरूद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के तीसरे दिन विभिन्न रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिल्प कला चित्रकला जूडो कराटे नृत्य सांस्कृतिक नृत्य के आदि गुण छात्राओं को बताए गए और कबाड़ से जुगाड़ करके सामग्री बनाना बताया गया।