लखीसराय: शहर के नया बाजार में भाजपा प्रधान कार्यालय परिसर में डिप्टी सीएम ने जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन
शहर के नया बाजार भाजपा प्रधान कार्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार की दोपहर 3:15 पर किया गया जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्थानीय विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन को लेकर लखीसराय जिला एवं आसपास के जिले से काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए।