बरेली: योगी का स्कूल चलो अभियान LIVE: बरेली में बच्चों को मिला सम्मान, शिक्षा महोत्सव बना उत्साह का सैलाब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण बरेली समेत पूरे प्रदेश में देखा गया। बरेली के अर्बन हाट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षा को लेकर उत्सव जैसा माहौल दिखा। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, वहीं स्कूली