चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने आज रविवार को सुबह 11 बजे चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धर्माउर में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम की 127 कड़ी का प्रसारण सुना। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने इस अवसर पर कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता से सीधे जुड़ते है।