धमतरी: घर के सामने जमा हुआ जेल का पानी, निकासी न होने पर परिवार ने जेल के सामने धरने पर बैठने की दी चेतावनी
धमतरी जिला जेल से निकलने वाले गंदे पानी से वार्ड के लोग और किसान काफी परेशान हो गए हैं। गंदे पानी के कारण से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, साथ ही वार्ड के लोगों का जीना दूभर हो गया है। जिला जेल के पास रहने वाले गौरव मानिकपुरी ने बताया कि जेल से निकलने वाला गंदा पानी उसके घर के पास आकर जमा हो गया है। ऐसे में उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।