ताखा: ऊसराहार थाना क्षेत्र के अमथरी के पास ई-रिक्शा और बाइक में भिड़ंत
Takha, Etawah | Oct 18, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र के अमथरी के पास ई-रिक्शा और बाइक में भिड़ंतः आपको बताते चले ऊसराहार थाना क्षेत्र में समथर-अमथरी मार्ग पर ई-रिक्शा और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरसईनावर भिजवाया।