फतेेहपुर: बाराबंकी में 18 वर्षीय युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर; जिला अस्पताल किया गया रेफर
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना मीननगर गांव की है, जहां 18 वर्षीय संजना की अचानक तबीयत बिगड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, युवती ने परिजनों की गैरमौजूदगी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।