कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर पर युवाओं का प्रेरणादायी श्रमदान, घाटों की सफाई कर दिया स्वच्छता और जागरूकता का संदेश
श्रीकोलायत के विश्व प्रसिद्ध और आस्था के केंद्र कपिल सरोवर पर रविवार को युवाओं ने सामूहिक श्रमदान कर सामाजिक सरोकार और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा सरोवर परिसर में एकत्रित हुए और घाटों की साफ-सफाई अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया।युवाओं ने विभिन्न घाटो की सफाई की